corona vaccination

दिल्लीः कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट काफी तेजी से देश में पाव पसार रहा है। अब तक देश के 12 राज्यों में पहुंच गया है। दिल्ली-मुंबई के बाद यूपी में भी ओमिक्रॉन पहुंच गया है। शुक्रवार को दो लोगों में नए संक्रमण की पुष्टि से खलबली मच गई है। गाजियाबाद के बुजुर्ग दंपत्ति में ये वेरिएंट मिले हैं। पिछले महीने दोनों मुंबई से आए थे। दोनों तीन दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संपर्क में आने वाले तीन और लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया था। अब सभी स्वस्थ हो चुके हैं। जीनोम की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। रिपोर्ट अब आई है।

देश में ओमिक्रॉन से ग्रसित मरीजों की संख्या 111 हो गई है। देश में ओमिक्रॉन से सबसे अधिक लोग महाराष्ट्र में ग्रसित हुए हैं। राज्य में अब तक 40 लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 22 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इसके अलावा राजस्थान में 17, कर्नाटक और तेलंगाना में 8-8 लोग इस नए वेरिएंट से संक्रमित हैं। गुजरात और केरल में 5-5 लोग 50 से अधिक म्यूटेशन वाले इस वायरस से पीड़ित मिले हैं। आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अब तक ओमिक्रॉन के 1-1 मरीज मिले हैं।

दुनियाभर में ओमिक्रॉन के केस बढ़ रहे हैं और शुक्रवार तक यूके में 11,708 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं तो डेनमार्क में 9009 और नॉर्वे में 1,792 केस मिल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका, जहां सबसे पहले यह वेरिएंट पाया गया, में अब तक 1,247 लोग संक्रमित हुए हैं। कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और बेल्जियम में 500 से कम केस मिले हैं।

राज्यवार ओमिक्रॉन के मामले

महाराष्ट्र

 

40
राजस्थान

 

17
दिल्ली

 

22
गुजरात

 

05
कर्नाटक

 

08
पश्चिम बंगाल

 

01
तेलंगाना

 

08
आंध्र प्रदेश

 

01
केरल

 

05
चंडीगढ़

 

01
उत्तर प्रदेश 02
तमिलनाडु 01

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here