Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1743 में ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। आइए एक नजर डालते हैं 19 मई को देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1521-उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।

1571 – मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1714 – ब्रिटेन की महारानी ने अपने जीवनकाल में हनोवर के सदन के सदस्यों को ब्रिटेन में रहने की इजाजत देने से इनकार किया।

1743 में ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया
1769 – पोप क्लेमेंट-14 पोप क्लेमेंट-13 के स्थान पर 249वें पोप के रूप में चुने गए।
1802 – नेपोलियन बोनापार्ट ने साहब फ्रेंच लेजन (साहब की सेना) स्थापना की।
1848 – दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
1885 – जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।
1900 – दुनिया की मौजूदा सबसे बड़ी रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े।
1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फासीवादी राष्ट्र घोषित किया।

1930 – श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ हुआ।
1939 – रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1971 – रूस ने मंगल ग्रह के लिए अपने अभियान मार्स-2 की शुरुआत की।
1976 – ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
1999 – भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री बने।
2002 – पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

2006 – भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया।
2016 –  पेरिस से काहिरा जाने वाला मिस्र का विमान उड़ान संख्या एमएस804 लापता हुआ।

19 मई दो देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1881 – आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म हुआ।

1913 – पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।

1934 – अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक रस्किन बॉण्ड का जन्म हुआ।

1938 – प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म।

19 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1904 – टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ ।

1979 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।

2008 – प्रसिद्ध रंगकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here