Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 09 December 2021: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 09 दिसंबर 2021 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र, शनि और चंद्रमा मकर राशि में हैं। दोपहर के बाद चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहां पूर्ण गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। यह जनमानस के लिए एक शुभ संकेत लेकर आएगा। शुक्र का मकर राशि में प्रवेश भी जनमानस के लिए शुभ संकेत है लेकिन चंद्रमा और गुरु का योग सिर्फ सवा दो दिन तक रहेगा। शुक्र और शनि का मिलन लगभग 20 दिनों तक रहेगा। यह सब अस्‍थाई है। बहुत दिनों तक नहीं रहेगा लेकिन गुरु का कुंभ राशि में जो प्रवेश हुआ है वो करीब 13 महीने तक रहेगा जो जनमानस के लिए बहुत शुभ नहीं है।

मेष-आज का दिन आपको मिला-जुला फल मिलेगा। दोपहर के बाद आशातीत सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत हो जाएगा।

वृषभ-आज के दिन जीवन में शुभता, रोजी-रोजगार में तरक्‍की, पैतृक संपत्ति में इजाफा, कोई नए व्‍यापार की शुरुआत, कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

मिथुन-आज के दिन आपको यात्रा में लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी हो गई। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा समय कहा जाएगा।

कर्क-आपके लिए बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। शादी तय हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा अच्‍छा समय कहा जाएगा लेकिन कुल मिलाकर अभी आपका बहुत अच्‍छा समय नहीं चल रहा है।

सिंह-आज के दिन जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। नए व्‍यापार की शुरुआत हो सकती है। शादी तय हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति परवान चढ़ रही है। संतान की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत चल रहा है।

कन्‍या-आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शत्रु भी मित्रवत व्‍यवहार करेंगे। ननिहाल पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है, थोड़ा डिस्‍टर्बिंग हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है।

तुला-तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है। संतान पक्ष और प्रेम पक्ष के लिए समय कुछ शुभ समाचार लेकर आ रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, व्‍यापार निरंतर सुधार की ओर है। प्रेम भी बहुत बढ़िया है।

वृश्चिक-आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकता है। बड़ा मनोरम सा समय है आपके लिए। प्रेम और व्‍यापार सब अद्भुत चल रहा है।

धनु-आपके लिए सलाह है कि आज के दिन सरकारी तंत्र से पंगा न लें। बच्‍चों से और प्रेम में थोड़ी दूरी हो सकती है लेकिन व्‍यवसायिक स्थिति निरंतर सुधार की ओर अग्रसर है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। भाइयों, मित्रों सबका साथ होगा। व्‍यापार में चार चांद लगता दिख रहा है।

मकर-आज के दिन आप जीवन तरक्‍की की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थ‍िति बहुत अच्‍छी हो गई। संतान बहुत करीब आ गई। व्‍यापार में वृद्धि होती दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया दिख रहा है।

कुंभ-शुभता में वृद्ध‍ि हो रही है। बहुत शुभ समय दिख रहा है। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है।

मीन-आज के दिन आपके लिए चिंताकारी स्थिति उत्पन्न होती हुई दिखाई दे रही है। मन चिंतित और खिन्‍न रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर परेशान रहेंगे। संतान और प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन शुभता बनी रहेगी। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here