File Picture

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। बेहद खतरनाक इस वायरस से देशभर में अब तक 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक फिलहाल ओमिक्रॉन के आधिकारिक कुल मामले 23 हैं।

महाराष्ट्र में सोमवार को ओमिक्रॉन के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में अब ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने आज बताया कि राज्य के एक 37 साल के व्यक्ति में मामले की पुष्टि हुई है। वह 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था।

वहीं अमेरिका से लौटी एक 36 साल की महिला ओमिक्रॉन से ग्रसित पाई गई है। हालांकि दोनों में किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। दोनों फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज मुंबई के 7 हिल्स अस्पताल में चल रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर ली गई है।

राज्यवार ओमिक्रॉन पीड़ितों की संख्याः

राज्य                                                    संख्या

महाराष्ट्र 10
राजस्थान 09
गुजरात 01
दिल्ली 01

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here