दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन से संक्रमित दो मरीज मिले हैं। इनमें एक विदेशी है, जो नवंबर में भारत आया था। इसके साथ ही सरकार ने  चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन डेल्टा से पांच गुना ज्यादा खतरनाक है। इसलिए सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। हालांकि डरने की कोई बात नहीं है। बस अपनी जिम्मेदारी निभानी है और मास्क पहनना है। कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय अपनाने हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल उन्होंने आज बताया कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए लोगों में एक 66 वर्षीय व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर चुका है। वहीं दूसरा संक्रमित व्यक्ति 46 वर्षीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं और उसका विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है।  इन दोनों व्यक्तियों में संक्रमण के हल्के लक्षण दिखे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में कोरोना वायरस के इस रूप के अब तक जिनते भी मामले आए हैं, उसमें रोगी की हालत के गंभीर होने के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत में इससे संक्रमित दोनों में एक व्यक्ति कोरोना वैक्‍सीन के दोनों टीके लगवा चुका है। देश में ओमिक्रॉन के दो मामले मिलने के बाद लॉकडाउन लगाने की जरूरत के बारे में गए सवाल के जवाब में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि अभी इसकी ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जो नई चुनौती है हम मुकाबला करेंगे और इसके लिए हमारे पास सभी साधन उपलब्ध है। हमें डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को जिम्मेदारी है कि वे मास्क पहने।”

आपको बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएं अब तक करीब 30 देशों में पहुंच चुका है। भारत सरकार ने इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए नियमित अंतरराष्ट्री उड़ानो को खोलेने की योजना स्थगित कर दी है। ये उड़ाने 15 दिसंबर से खोली जानी थीं।

लव अग्रवाल ने बताया- एक महीने से देश में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं। चिंता की बात यह है कि 15 जिलों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। 18 जिलों में यह रेट 5 से 10 प्रतिशत बनी हुई है। केरल और महाराष्ट्र ही दो राज्य हैं जहां 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। देश के 55 फीसदी से ज्यादा केस यहीं हैं। उन्होंने बताया कि 49 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लगे। घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है। देश में अभी कोरोना के 99,763 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

आपको बता दें कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिला था। इससे संक्रमित व्यक्ति का 9 नवंबर को सैंपल लिया गया था। 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका ने इसके बारे में डब्ल्यूएचओ (WHO) यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन  को बताया था। वहीं डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर को नए वैरिएंट B.1.1.529 को ओमिक्रॉन नाम दिया। इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न कैटेगरी में रखा गया है। इसके सामने आने के बाद कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here