आज का इतिहासः आज के ही दिन 2008 में देश के जांबाज जवानों ने कई घंटे के अभियान के बाद मुम्बई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया था

0
92

दिल्लीः आज के ही दिन 2008 में देश के जांबाज जवानों ने कई घंटे के अभियान के बाद मुम्बई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 29 नवंबर को घटित हुईं घटनाओं परः

1516: फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1775: सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही की खोज की।
1830: पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ।
1870: ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1916: अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944: अल्बानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1947 : फलस्तीन के बंटवारे के लिए संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव पारित किया। हालांकि इसे लागू नहीं किया गया।
1949 : पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3700 लोगों की मौत।
1961 : दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गगारिन भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे।
1963 : कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।
1970: हरियाणा 100 फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1975 : ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मारे गये।
1987: कोरियाई विमान में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
1993 : आधुनिक भारत को अपने औद्योगिक कौशल से समृद्ध बनाने वाले उद्योगपतियों में शुमार जे आर डी टाटा का निधन।
2006 : पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसे हत्फ-4 का नाम दिया गया और शाहीन-। भी कहा गया।
2007 : जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।
2008 : कई घंटे के अभियान के बाद मुम्बई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।
2012 : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फलस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया।
2015: अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here