Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन भारत ने 1974 राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 18 मई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1794 – ट्रेकोइंग की लड़ाई : फ्रांसीसी सैनिकों ने ब्रिटेन की सेना को हराया।
1804 – नेपोलियन बोनापार्ट को फ्रांस का सम्राट घोषित किया गया।
1860 – अब्राहम लिंकन को रिपब्लिकन पार्टी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया।
1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1950 – अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए 12 नाटो सदस्य देशों ने स्थायी संगठन बनाने पर सहमति जताई।
1974 –  राजस्थान के पोख़रण में पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। इस परीक्षण कार्यक्रम को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ नाम दिया गया था।
1991 – ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम के अंतरिक्ष कैप्सुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
2004 – इजरायल के राफा विस्थापित कैम्प में इजरायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज ‘नैसडेक’ में ट्रेडिंग करना शुरू किया।

18 मई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1914- भारतीय रिजर्व बैंक के 10 वें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म हुआ।

1922- डेनमार्क के प्रसिद्ध संगीतकार काई वाइंडिंग का जन्म हुआ।

1933- भारत के 12 वें प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का जन्म हुआ।

18 मई को  हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधन:-

1966- प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन महेश्वरी का निधन हुआ।

2012 प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ।

2017 हिंदी सेनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री रीम लागू का निधन हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here