Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1889 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 नवंबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1889 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1935 – आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म। उन्होंने 1953 से 1999 तक जार्डन पर शासन किया।
1948 – प्रिंस चार्ल्स का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उद्घाटन।
1964 – आज के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का आधिकारिक ऐलान।
1969 – अपोलो-12 को प्रक्षेपित किया गया, जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1991- अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार संभाला।
2008 – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
2008- मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सम्पन्न हुआ।
2009 – मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतरने के कारण छह यात्रियों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here