इम्फालः मणिपुर में चुराचांदपुर जिले के सेहकेन गांव के पास शनिवार को उग्रवादियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया। इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर विप्लव त्रिपाठी समेत पांच जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य लोगों की मौत हो गई। मारे गए दो अन्य लोगों में कर्नल त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे आशीष त्रिपाठी (5) शामिल हैं। यह घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई। बताया जा रहा है कि पहले उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया और फिर IED विस्फोट किया। इस हमले की जिम्मेदारी मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट(MNPF) ने ली है।

असम राइफल्स के शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के निवासी थे। उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा से पढ़ाई की थी। असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कमांडेंड रहे त्रिपाठी को डिफेंस स्टडी में M.Sc. करने के बाद प्रोमोशन मिला था।

कर्नल त्रिपाठी ने 8वीं तक की पढ़ाई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में की थी। उनके छोटे भाई का नाम अनिल त्रिपाठी है। वे सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं  तथा उनके दादा डॉ. किशोरी मोहन त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

इस घटना की जानकारी थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने को दे दी गई है। वहीं  हमले में शामिल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आर्मी हेडक्वार्टर स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here