Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1917 में अमेरिकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्वीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1763- ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ मार्च का नेतृत्व किया।
1917- रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरूआत।
1917 – अमेरिकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्वीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।
1937- देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपा।
1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।
1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनियर-10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।
1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन।
1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 – अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट ने संयुक्त राष्ट्र अफगान शांति योजना को स्वीकृति दी।
1998 – सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान ने नामंजूर किया।
2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोडा।
2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2012 – बराक ओबामा फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2013 – सीरिया के दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई और 50 घायल हुए।
2013 – महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।
2014- सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here