दिल्ली डेस्क

दिल्लीः देश में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के 4987 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा इस दौरान 120 लोगों की मृत्यु हुई है।इस तरह से देश में इस जानलेवा विषाणु से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 90 हजार के पार पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 17 मई की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से अब तक 90927 संक्रमित हुए हैं तथा 2872 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 34109 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोरोना ने महाराष्ट्र में काफी कहर बरपाया है। यह राज्य कोविड-19 से संक्रमित होने और इसके कारण होने वाली मौत के मामले देश में पहले स्थान पर है। इस राज्य में अब तक 30706 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 1135 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 7088 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक इससे 10988 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 625 लोगों की मृत्यु हुई है। 4308 लोग अब तक इस महामारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। तमिलनाडु में भी इस संक्रमण ने काफी कहर बरपाया है। तमिलनाडु में इससे अब तक 10585 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 74 लोगों ने जान गंवाई है तथा 3538 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोरोना ने राष्ट्री राजधानी दिल्ली की भी स्थिति खराब कर रखी है। यहां इस संक्रमण से अब तक 9333 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 129 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 4308 लोग इससे ठीक हुए हैं। इसके अलावा देश अन्य हिस्सों में भी यह महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here