Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1947 कश्मीर के राजा हरि सिंह ने अपने राज्य को भारत में विलय करने का फैसला लिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 अक्टूबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1811- अर्जेंटीना सरकार ने प्रेस के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1863- लंदन में फुटबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया।
1934- महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1947- जम्मू कश्मीर के महाराज हरी सिंह भारत में विलय के लिए सहमत हुए।
1947- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का जन्म।
1947- इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1951- विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1962- भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969- चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आये।
1976- त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।
1999- सर्वोच्च अदालत ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2006-  भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा के मामलों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।
2012- बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012- अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015- उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here