Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1977 में  भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को पहली बार हिंदी में संबोधित किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं परः-

1824-    मेक्सिको गणतंत्र देश बना।
1830-    नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1880-    लॉस एंजिलिस में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
1931-    हिंदी और बांगला की विख्यात पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म हुआ।
1956-    ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957-    सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम वजनी उपग्रह ‘स्पूतनिक’ सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचाया।
1963-    क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान के कारण छह हजार लोग मारे गये।
1966-    लेसोथो ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1977-    भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को पहली बार हिंदी में संबोधित किया।
1984-    टिम मैकार्टनी-स्नैप और ग्रेग मोर्टिमर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने।
1985-    अमेरिका के मैसाचुसेट्स में फ्री सॉफ्टवेयर फाउंडेशन की स्थापना की गयी।
1986-    भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996-    पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा। उनका यह रिकॉर्ड 19 साल तक कायम रहा, जिसे 18 जनवरी 2015 को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने केवल 31 गेंदों पर शतक लगाकर तोड़ा।
2012-    जर्मनी के रेसिंग ड्राइवर माइकल शूमाकर ने संन्यास की घोषणा की।
2015-    भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here