Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1978 में भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 01 अक्टूर को घटित हुई घटनाओं परः-

1574- सिखों के तीसरे गुरू अमर दास का निधन हुआ।
1854– भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ।
1919-ब्रिटिश सरकार ने जानलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए हन्टर समिति की स्थापना की।
1919 – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।
1928 –  दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।
1945 – भारत के मौजूदा एवं 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का जन्म हुआ।
1949 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।
1952 – लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा का जन्म हुआ।
1953 – आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1958 – भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।
1960 – नाइज़ीरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 – भारत में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ा कर 18 और लड़कों की 18 से बढ़ा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उग्रवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मौत।
2000 – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 27वें ओलम्पिक खेलों का समापन।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बंगलादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 – इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
2006 – इजरायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008 – आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम विस्फोट किया।
2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
2017 – लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here