Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 21 September 2021: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 21 सितंबर 2021है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?

मेष- आज के दिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृषभ- आज के दिन मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

मिथुन- आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से आय के स्रोत बन सकते हैं।

कर्क- आज के दिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी म‍ित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी।

सिंह– आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के विस्तार में बहन-भाइयों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या- आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

तुला- आज के दिन आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे सथान पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु– आज के दिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर- आज के दिन मानसिक शान्ति‍ रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ- आज के दिन वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें।  परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों की अध‍िकता से परेशान रहेंगे।

मीन-आज के दिन मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here