Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 2007 में युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 सितंबर को घटित हुईं घटनाओँ परः-

1581- सिखों के चौथे गुरु राम दास का निधन।
1755-ग्रेट ब्रिटेन और रूस सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1888- विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में शुरू की गयी।
1891 – विलियम शेक्सपीयर के विश्व प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया।
1893-न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907- स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने कृत्रिम तेल का आविष्कार किया।
1944- फिनलैंड और तत्कालीन सोवियत रूस ने निरंतर युद्ध को समाप्त करने के लिए मॉस्को आर्मिस्टिस पर हस्ताक्षर किए।
1957- अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1965- अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म।
1973- तत्कालीन सोवियत रूस ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974- होंडुरास मे समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।
1985- मेक्सिको सिटी में 8.1 की तीव्रता वाले भूकंप से करीब 10,000 लोगों की मौत हुई और लगभग एक लाख लोग बेघर हुए।
1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2000 – कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
2006- थाईलैंड में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007- भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
2008 – सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगायी।
2014- एप्पल आईफोन-6 की बिक्री शुरु हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here