Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1833 – विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आया।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।
1917 – रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
1932 – प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी एवं क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ।
1947 – हिंदी के कालिदास के रूप में प्रसिद्ध कविवर चन्द्र कुंवर बर्त्वाल का निधन हुआ।
1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।
1959 – सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1971 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांगला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का निधन हुआ।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।
2000 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।
2000 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।
2007 – जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केंद्र से पहला चंद्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 – रुस के पेर्म हवाई अड्डे पर सरकारी विमानन कंपनी ‘एयरोफ्लोट’ का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।
2011 – तमिलनाडु में एक यात्री ट्रेन के ट्रैक पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी और 70 अन्य घायल हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here