दिल्लीः दातों की देखभाल बेहद जरूरी है क्योंकि दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके जरिए हम हर प्रकार के भोजन को चबाकर शरीर के अंदरूनी भागों तक पहुंचाते हैं। आज हम आपको दांतों की देखभाल के बारे में बताने जा रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि दांत हमारे चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगाते हैं।

जब आप हंसते हैं तो सफेद दांत आपकी स्माइल को अच्छे से संवारते हैं जबकि पीले पूरी रंगत बिगाड़ते हैं। इसलिए अगर आप पीले दांतों की समस्या से परेशान हैं तो हम आज आपको इससे निजात पाने कुछ घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं। आयुर्वेद भी दांतों की सफाई पर जोर देता है और आप चाहें तो देसी तरीकों से दांतों का पीलापन हटा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ सरसों के तेल का इस्तेमाल करना है।

यदि आप दांतों का पीलापन हटाना चाहते हैं, तो पीले सरसों के तेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को उन दांतों पर रगड़ें जिन पर पीलापन दिखता है। अगर आप रोजाना इस पेस्ट का प्रयोग करते हैं तो कुछ ही दिनों में दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा।

​बेहद फायदेमंद है सरसों का तेल और नमकः-

आप दांतों की गंदगी को साफ करने के लिए सरसों के तेल और नमक को एक साथ मिलाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें एक चुटकी नमक का पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को ब्रश की तरह दांतों पर रगड़ें और फिर नतीजें देखें।

​समुद्री नमक, हल्दी पाउडर और सरसों का तेलः-

यदि आप दांतों के पीलापन से निजात पाना चाहते हैं, तो सरसों के तेल में हल्दी पाउडर और समुद्री नमक को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर उसका इस्तेमाल करें। इससे आपके दांत सफेद हो जाएंगे। यह पेस्ट आपके दांतों के लिए एक नैचुरल टूथपेस्ट का काम करेगा।

​सरसों का तेल और सेंधा नमक का उपयोग करेः-

आमतौर पर उपवास वाले दिन लोग समुद्री नमक का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप सेंधा नमक को सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। एक बात याद रहे कि अगर आप सरसों के तेल में सामान्य नमक मिलाते हैं तो इस मिश्रण को 2 से 3 घंटों के लिए धूप में रखना पड़ेगा ताकि यह आयोडीन फ्री हो सके।

​दांतों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है सरसों का तेलः-

यदि आप दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आप सिर्फ सरसों के तेल से भी अपने दांतों और मसूड़ों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल को अंगुली की मदद से तेल को मसूड़ों में लगाना है। अंगुली के जरिए तेल को आप अपने मुंह में घुमाएं और इसके बाद सब जगह लग जाए तो 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होगा और मसूड़ों की सूजन या दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here