टोक्योः भारत के लिए टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में रविवार का दिन शानदार रहा। रविवार को भारत ने 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल सहित तीन पदकों पर कब्जा किया, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विनोद कुमार के रिजल्ट को होल्ड पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ देशों ने विनोद के क्लासिफिकेशन कैटेगरी को लेकर आपत्ति जताई है, जिसकी  जांच की जा रही है।

41 वर्षीय विनोद कुमार ने पैरालिंपिक के F52 कैटेगरी में हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि इस कैटेगरी में उन एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनकी मांसपेशियों में कमजोरी होती है। अंग की कमी, पैर की लंबाई असमान होती है। ऐसे खिलाड़ी व्हीलचेयर पर बैठकर कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते हैं। आपको बता दें कि 22 अगस्त को विनोद का टेस्ट हो चुका है, जिसमें वे पास हो गए थे।

इस सिलसिले में गेम्स ऑर्गेनाइजर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इवेंट के रिजल्ट का रिव्यू किया जा रहा है। इस वजह से विक्ट्री सेरेमनी को भी 30 अगस्त तक होल्ड किया गया है। भारत के मिशन प्रमुख (Chef de Mission) गुरशरन सिंह ने कहा कि भारत के लिए यह मेडल अभी लागू है। जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि कितने देशों ने आपत्ति जताई है। इसके बारे में गेम्स ऑर्गेनाइजर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। पैरालिंपिक गेम्स शुरू होने से पहले भी उनकी जांच हो चुकी है। विनोद का ब्रॉन्ज अभी भी जायज है। सोमवार को रिजल्ट डिक्लेयर किया जा सकता है।“

विनोद कुमार ने 19.91 मीटर के डिस्कस थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह एक एशियन रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अपने 6 अटैम्प्ट में 17.46 मीटर, 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.12 मीटर, 19.91 मीटर और 19.81 मीटर दूर चक्का फेंका। वहीं पोलैंड के पियोटल कोसेविच ने 20.02 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड और क्रोएशिया के वेलिमिर सैंडोर ने 19.98 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता।

अब तक भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक में तीन मेडल जीते हैं। विनोद के अलावा निषाद कुमार ने हाई जंप और भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। निषाद ने T47 कैटेगरी और भाविनाबेन ने क्लास-4 कैटेगरी में हिस्सा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here