Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1939 में जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 27 अगस्त को घटित हुईं घटनाओं परः-

1859- देश के महान उद्योगपति दोराबजी टाटा का जन्म ।
1870- भारत के पहले मजबदूर संगठन श्रमजीवी संघ की स्थापना हुई।
1907- सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्‍म।
1939- जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1963- खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले इनायतुल्लाह खान मशरिकी का निधन।
1972- भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा (ग्रेट खली) का जन्म।
1976- महान गायक मुकेश का निधन।
1979- भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन का निधन।
1982- समाजसेवी आध्यात्मिक गुरुमां आनंदमयी मां का निधन।
1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजिनियर बनीं।
1999- भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2006- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन।
2003- 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2008- सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2013- उत्तर प्रदेश के बदनाम दंगों में से एक मुजफ्फरनगर का दंगा भड़का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here