Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1992 में भारत ने गैरकानूनी गतिविधियों संबंधी अधिनियम के तहत लिट्टे यानी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम  पर प्रतिबंध लगाया था। यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध लगा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई को घटित हुईं घटनाओं परः

1607- उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया और इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया।

1610 – फ्रांस के सम्राट हेनरी चतुर्थ की हत्या और लुईस-13वां फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की ।
1811 –  पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ।
1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
1941 – 36000 फारसी यहूदियों को गिरफ्तार किया गया।
1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।
1948 – इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1963 – कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111वां सदस्य बना।
1973 – अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।
1981 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस-192 लांच किया।
1992 – भारत ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगाया।
2010 – भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन।
2012 – इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।
2013 – ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।

           14 मई को देश और दुनिया में जन्म महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1657- शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र एवं उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ।
  • 1892- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ।
  • 1922- क्रोएशिया के राष्ट्रपति फ़्रांजो टडमैन का जन्म हुआ।
  • 1981- प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ।
  • 1984 – फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ।

14 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1979- प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का निधन हुआ।
  • 2010- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ।
  • 2011- प्रसिद्ध किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ।
  • 2016- प्रसिद्ध तमिल विद्वान् एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here