संवाददाताः कपिल भारद्वाज

महेंद्रगढ़ः हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को बीजेपी ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित की गई। यहां के जयराम सदन आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक सतत चिन्तन वाली विचारधारा, विशेष कार्यशैली, समर्पित कैडर, जनलोक-कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार संतभ है।

उन्होंने कहा कि यदि हम बीजेपी की तुलना अन्य पार्टियों से करें तो हम पाएंगे कि वास्तव में बीजेपी ही केवल एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो मर्यादित राजनीतिक पार्टी के रूप में कसौटी पर खरी उतरती है। उन्होंने कहा कि  देश की अधिकतर राजनीतिक पार्टियां कुनबा परस्ती, भाई-भतीजावाद तथा वंशवाद की पोशक बन कर रही गई है और सत्ता प्राप्ति ही उनका केवल एक मात्र लक्ष्य बनकर रह गया है। शास्त्री ने कहा कि एक ओर जहां भारतीय राजनीति भ्रष्टाचार, अत्याचार, जातीय संघर्ष, वर्ग संघर्ष, सम्प्रदाय संघर्ष, धनतंत्र, बलतंत्र, अपराध तंत्र तथा अनुशासनहीनता की शिकार बन गई है।  वहीं बीजेपी अपने समर्पित कैडर और वरिष्ठ विचारधारा के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रही है। देशभर में ऐसे हजारों समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो जीवनभर अविवाहित रहकर घर-परिवार तथा ऐश्वर्यापूर्ण जीवन का त्याग कर एक सन्यासी की भांति इस पार्टी के माध्यम से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।

शास्त्री ने कहा कि पार्टी का चाल-चरित्र और चेहरा दूसरी पार्टियों से बिल्कुल भिन्न है। भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इसका मूलमंत्र है। हमारा देश सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर और पूर्ण शक्तिशाली राष्ट्र बने, परमाणु नीति और कार्यक्रम इसी सोच का हिस्सा है। हमारा राष्ट्र विश्व में अध्यात्मिक गुरू रहा है। वही स्थान और प्रतिष्ठा भारत की पुनः स्थापित हो ऐसा चिंतन पार्टी का है। हमारे राष्ट्र को अतीत में सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसी के अनुरूप में बीजी परम वैभवशाली राष्ट्र का सपना संजोये है। पार्टी चाहती है कि भारत एक सुख-समृद्धिशाली राष्ट्र बने।

उन्होंने कहा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में पार्टी की गहन आस्था और विश्वास है। इन मूल्यों को किसी प्रकार का ठेस ना पहुंचे, ऐसा प्रयास हमेशा पार्टी का रहता है। समाज का सभी वर्गों का हित हो, किसी भी एक वर्ग का तुष्टिकरणतथा वोट बैंक की राजनीति पार्टी को कतई स्वीकार नहीं है। समाज के अति वंचित वर्ग का उत्थान पार्टी का मुख्य उद्धेश्य है। अंतयोदय का : शून्य से शिखर तक
विश्व की राजनीतिक धरा पर विशाल वट-वृक्ष की तरह स्थापित बीजेपी की सदस्य संख्या 13 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वर्तमान में केन्द्र सहित अनेक राज्यों में स्पष्ट बहुमत वाली सरकार होने के साथ-साथ बीजेपी अब विश्व की सर्वाधिक सदस्य संख्या वाली पार्टी बनकर उभरी है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुधीर दीवान तथा बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार ने की। इसके अलावा बैठक में मंडल प्रभारी कैलाश पाली, बीजेपी युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन खैरवा, जिला मंत्री अमित भारद्वाज बीजेपी नेत्री चंद्रकला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील मंडल अध्यक्ष मोर्चा अनिल प्रकाश भालखी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here