Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1969 में नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। आइए एक नजर डालते हैं 20 जुलाई को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1031: रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654: एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1761: माधव राव प्रथम पेशवा बने।
1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
1847: जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1885 : फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया।
1903: फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1924: खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना।
1929: हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म।
1951: जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1956: फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1969 : अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आर्म्सट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1993: वर्जीनिया में व्हाइट हाउस के उप सलाहकार विन्स फोस्टर ने आत्महत्या की।
1999 : चीनी सरकार ने फालुन गोंग के खिलाफ उत्पीड़न अभियान शुरू किया, जिसमें हजारों देशवासी गिरफ्तार हुए।
2001: लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।
2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।
2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।
2012: मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here