Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 1977 में जनता पार्टी सरकार ने ‘भारत रत्न सहित’ अन्य नागरिक सम्मान देना बंद किया था। हालांकि तीन साल के बाद इन्हें दोबारा शुरू किया गया। आइए एक नजर डालते हैं देश तथा दुनिया में 13 जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803- राजा राम मोहन राय और एलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1882- रूस में ट्रेन के पटरी से उतरने से 200 लोगों की मौत हो गई।
1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने पहली बार ब्रिटिश सामान के बहिष्कार का सुझाव दिया।
1923- कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘हॉलीवुड’ लिखा गया।
1929- जतिन्द्र नाथ दास ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
1977- जनता पार्टी सरकार ने ‘भारत रत्न सहित’ अन्य नागरिक सम्मान देना बंद किया। तीन साल के बाद इन्हें दोबारा शुरू किया गया।
1998- भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का पहला ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000- फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2004- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006- परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तीन बम धमाकों से दहली।
2014- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए दूसरा कार्गो रॉकेट ऑर्बिटल साइंसेज कॉर्प द्वारा लॉन्च किया गया है।
2014- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के महाभियोग के लिए राजनीतिक विरोधियों के प्रस्ताव को यू.एस. हाउस की न्यायपालिका समिति ने अस्वीकार किया।
2016- ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने थेरेसा मे प्रधानमंत्री चुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here