Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1892 में दादा भाई नौरोजी ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित हुए थे तथा ब्रिटिश संसद के लिए निर्वाचित होने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने थे। आइए एक नजर डालते हैं 06 जुलाई को देश तथा दुनिया में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1483: रिचर्ड तृतीय इंग्लैंड के राजा बने।
1770: सेस्मे की लड़ाई – रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया।
1785: अमेरिका के लिए पैसा के रूप में डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।
1849: फ्रेडरिकिया की लड़ाई – डेनिश सेना ने प्रशिया सेना को धराशायी किया जिसके बाद 1864 तक प्रशियाई / डेनिश युद्ध समाप्त हुआ।
1854: जैक्सन ने मिशिगन में अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया।
1885: लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी।
1892: दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
1906: दूसरा जिनेवा सम्मेलन पूरा हुआ।
1923: सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना।
1931: बिली बर्क ने यू.एस. ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
1935: तिब्बत समुदाय के 14वें और वर्तमान गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।
1944: महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से संबोधित किया।
1946: महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।
1947: सोवियन संघ में एके-47 राइफलों का निर्माण होना शुरू हुआ।
1959: वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961: मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोगों की मौत।
1964: अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1986: भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
2002: मशहूर भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
2002: अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की काबुल में हत्या कर दी गई।
2005: मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006: भारत-चीन के बीच 1962 के युद्ध के 44 वर्ष बाद नाथुला दर्रे को खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
2008: दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
2008: 115वें विंबलडन महिला टेनिस: वीनस विलियम्स ने सेरेना विलियम्स को (7-5 6-4) हराया।
2009: जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2013: नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला कर 42 लोगों की हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here