Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन भारत ने 1998 में पोकरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 11 मई को घटित हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1752- अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1784 – ब्रिटेन और मैसूर के टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।
1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।
1965 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत।
1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत,150 घायल
1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1995 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 170 से अधिक देशों ने बिना शर्तों के परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
1998 – भारत ने पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए।
2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
2002 – बंगलादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2008 – न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जेनेटिकली मॉडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।

11 मई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-  

1918- प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म 1918 में हुआ।

1937-वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर डेविड एलन का जन्म हुआ।

1950- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ।

11 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1994- अमेरिकी लेखक लुईस बी पॉलर का निधन हुआ।

2002-भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here