Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1952 में नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून को घटित हुईं घटनाओं परः-

1498: चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।
1714: स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1894: जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1906: पहली ग्रां प्री का आयोजन, यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1919: अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1919: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945: सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।
1949: बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952: नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1976: कनाडा के टोरंटो स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी।
1982: एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त।
1999: बुडापेस्ट में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत हुई।
2000: बंगलादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गयी।
2004: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
2004: मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।
2013: उत्तराखंड में एक बचाव हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत।
2015: कुवैत के शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत और 227 अन्य घायल हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here