Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1986 में अर्जेंटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल दागा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 22 जून को घटित महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1555- हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।
1740- पर्शिया के राजा फ्रेडरिक द्वितीय ने अत्याचार समाप्त और प्रेस की स्वतंत्रता की गारंटी ली।
1799- ब्रिटेन और रूस ने बातापेसे गणराज्य पर आक्रमण करने का फैसला किया।
1814-  एचएमएस लेन्डर ने यूएसएस रैटलस्नेक को सैबल आइलैंड, नोवा स्कोटिया में हराया।
1826- पनामा के पैन-अमेरिकन कांग्रेस ने अमेरिका के गणराज्यों को एकजुट करने की (असफल) कोशिश की।
1844- येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना।
1906-  स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911- किंक जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1932- हिन्दी सिनेमा के अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म।
1932- प्रसिद्ध कवि जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ का निधन।
1939- नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1944- अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1950- बॉलीवुड अभिनेता टॉम अल्टर का जन्म।
1981- अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
1986- अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
1994- फिल्मकार, निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन।
2000- हिन्दी कवि केदारनाथ अग्रवाल का निधन।
2007- अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने दल के साथ अंतरिक्ष से धरती पर लौटीं।
2009- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2016- इसरो ने 20 उपग्रह प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष में रचा इतिहास।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here