file Picture

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार धीमी पड़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 62,480  नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 1,587  लोगों ने इस जानलेवा विषाणु के कारण जान गंवाई। मृतकों की दैनिक संख्या पिछले 61 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले 18 अप्रैल को 1501 मरीजों की मौत होने की पुष्टि हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में  62,480  नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,97,62,793 हो गया। इस दौरान 88 हजार 977 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 85 लाख 80 हजार 647 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 28 हजार 084 कम होकर सात लाख 98 हजार 656 रह गए हैं। यह देश में पिछले 73 दिनों में सक्रिय मामलों की न्यूनतम संख्या है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 1,587  मरीज अपनी जान गंवा बैठे। यह पिछले 61 दिन में एक दिन के दौरान हुई मौतों की निम्नतम संख्या है। इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 83 हजार 490 हो गयी है।

कोरोना की वजह से देश के 11 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here