इन 7 चीजों से डायबिटीज मरीज रहें दूर

0
130

नई दिल्ली.
भारत शुगर मरीजों के मामलों में टॉप देशों में शुमार है। शुगर होने पर आपको कई प्रकार के फल और अन्य चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिनमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। शुगर होने पर मोटापा, दिल की बीमारी, कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कहा जा सकता है आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना पड़ता है। शुगर बढ़ने पर आपको शुगर इंटेक वाले फल और चीजों से बचना चाहिए।

-चावल का सेवन बहुत कम और रोज करने से बचना है। शुगर के मरीजों को इसका सेवन सप्ताह में एक बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। इनमें कब्र्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। और कब्र्स हमारे शरीर में शुगर बनाते हैं। कई बार चावल खाने या उसके अधिक सेवन से शुगर की मात्रा इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इंसुलिन भी कंट्रोल नहीं कर पाता है।

– फल मीठे होते हैं उन्हें खाने से हमें एनर्जी मिलती है। लेकिन आप शुगर के मरीज हैं, तो आपको ज्यूस नहीं लेना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में होते हैं और फाइबर की मात्रा कम होती है। वहीं अगर देखा जाए तो एक गिलास ज्यूस में डेढ़ फल लग जाते हैं। इसलिए ज्यूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इस जगह पर रॉ फलों का ही सेवन करें।

– यह बहुत अच्छी लगती है लेकिन इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। जिसके सेवन से आपका शुगर इनटेक बढ़ सकता है। ऐसे में आपके लिए एक और परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए इस तरह की कॉफी नहीं पीएं जिसमें शुगर अधिक हो।

-जंक फूड और अन्य फूड में खाने का स्वाद बढ़़ाता है लेकिन केचप का सेवन शुगर मरीजों के लिए घातक है। जी हां, इसके एक चम्मच केचप में एक चम्मच चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए केचप का सेवन नहीं के बराबर करना चाहिए।

-दही सेहत के लिहाज से बहुत अधिक अच्छा होता है। कम वसा वाले दही में स्वाद नहीं होने पर उनमें बहुत सारी शक्कर घोल दी जाती हैं। लेकिन आपको ऐसे दही का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही कम वसा वाले दही में फुल फैट दही के समान लाभ बहुत अधिक नहीं होते हैं।

-यह बहुत स्वादिष्ट होता है। लेकिन बहुत अधिक चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से पहले स्टीकर पर जरूर चेक कर लें इसमे कितनी शक्कर है। उस अनुसार आप इसका सेवन करें।

-फुल क्रीम, आइसक्रीम, चीज में फैट कई गुना अधिक होता है। शुगर के मरीज होने के नाते लो फैट पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here