विदेश डेस्क

दिल्लीः दुनियाभर में वैश्विक महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। विश्वभर में 40.24 लाख लोग अब तक इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आ चुके हैं तथा 2.80 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जॉन हॉपकिंग्स विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में अब तक इससे 13.10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 78994 लोगों की मौत हुई है। वहीं इंग्लैंड में कोरोना से 31662 लोगों की मृत्यु हुई है और यह इस संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नबंर पर है। वहीं यहां इससे अब तक 2.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में यूरोपी देश स्पेन दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 2.24 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तथा 26478 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं यूरोपी देश में इटली में इस महामारी के कारम अब तक 30395 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 2.19 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। रूस में भी यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यहां अब तक 1.99 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 1827 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा यूरोपी देश फ्रांस और जर्मनी में भी कोरोना ने खूब कहर बरपाया है। फ्रांस में कोरोना से अब तक 26313 लोगों की मौत हुई है तथा 1.77 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं जर्मनी में 1.72 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 7549 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here