अभिनेत्री फातिमा सना शेख बेरोजगार हैं

0
284

मुंबई.
पिछले एक साल से कोरोना महामारी की वजह से बॉलीवुड को भी भारी नुकसान हो रहा है। कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है और कई अटक गई हैं। सिनेमाघरों में ताले लगे हैं। ऐसे में फिल्मी सितारे भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को बेरोजगार बता रही हैं। फातिमा वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, “अभी जब कोविड खत्म हो जाएगा, तो सभी को काम मिलेगा और मुझे भी काम मिलेगा। फिलहाल तो मैं बेरोजगार बैठी हूं।”

इस साल की शुरुआत में फातिमा भी कोविड की चपेट में आ गई थीं। बाद में फातिमा ने कोविड को मात दे दी थी और उन्होंने यह जानकारी भी अपने प्रशंसकों को दी थी। फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को तेलंगाना के हैदराबाद (तत्कालीन आंध्रप्रदेश) में हुआ था। फातिमा सना शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही की है। हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है।

फातिमा ने आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितेश तिवारी ने किया था। इस फिल्म में फातिमा ने पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था। उन्होंने आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ में भी अभिनय किया था। पिछले साल फातिमा ‘लूडो’ और ‘सूरज पे मंगल भारी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इस साल उन्हें फिल्म ‘अजीब दास्तांस’ में देखा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here