बॉलिवुड सिलेब्रिटी से कम नहीं रिद्धिमा कपूर

0
342

मुंबई.
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भले ही फिल्मों से दूर हों मगर फिर भी उनकी पॉप्युलैरिटी किसी बॉलिवुड सिलेब्रिटी से कम नहीं है। रिद्धिमा कपूर ने बताया कि जब वह पढ़ाई कर रही थीं तब उनकी मां नीतू कपूर बताया करती थीं कि उनके लिए कितनी फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। रिद्धिमा ने कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता था कि इन ऑफर्स का क्या करना है, क्योंकि मैं तब पढ़ रही थी और मेरी उम्र केवल 16-17 साल की थी।’

रिद्धिमा एक सफल फैशन डिजाइनर रही हैं। इसके बाद उन्होंने जूलरी डिजाइनर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। रिद्धिमा से जब पूछा गया कि अगर वह फैशन के फील्ड में नहीं आतीं तो क्या करतीं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अगर मैं फैशन डिजाइनर नहीं बनती तो शायद एक योगा टीचर या कुक बन सकती थी।’

रिद्धिमा ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तो उससे पहले उनकी नीतू कपूर ने कहा था कि उन्हें खाना बनाना सीख लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां ने कहा कि मेरी शादी पंजाबी फैमिली में होने वाली है जो खाने के बहुत शौकीन होते हैं। इसलिए मुझे खाना बनाना सीख लेना चाहिए। इसके बाद मैंने मुंबई में कुकिंग क्लासेज लेनी शुरू कर दी थीं।’

रिद्धिमा ने बताया कि शादी के बाद वह अपने पति और परिवार के लिए खूब खाना बनाती थीं जो उन्हें काफी पसंद भी आता था। रिद्धिमा ने कहा, ‘मेरे पति को मेरा बनाया खाना काफी पसंद था। इसके बाद उनका वजन बढ़कर 90 किलो हो गया। इसके बाद उन्होंने मुझे खाना बनाने से रोक दिया और कहा कि अगर मैं चाहती हूं कि उनका वेट कम हो तो खाना बनाना बंद कर दूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here