दिल्ली डेस्क

दिल्लीः देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3320 नये मामले दर्ज किये हैं और इसके साथ ही देश में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 60 हजार के पास पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नौ मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 59662 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1981 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 17847 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में अब तक 19063 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 731 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3470 लोग इससे ठीक हुए हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 7402 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 449 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 1872 लोग ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 6318 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 68 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 2020 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here