मच्छर भी साबित हो सकते हैं जानलेवा, ऐसे बचाएं खुद को

0
144

नई दिल्ली.
बरसात के मौसम के शुरू होते ही मच्छरों का कहर भी शुरू हो जाता है। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे कई रोग अपने पैर पसारने लगते हैं। कभी-कभी यह बीमारियां इतनी खतरनाक होती है कि इंसानों की जान तक ले लेती है। ऐसे में यदि आप अपने आप को मच्छरों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन घरेलू नुस्खे को जरूर अपनाएं।

-शरीर पर नारियल का तेल, लौंग का तेल, नीलगिरी का तेल, तुलसी के पत्तियों का रस, नीम का तेल, पुदीने के पत्ते का रस या लहसुन का रस लगा ले या उसके रस का चारों तरफ छिड़काव कर दे, तो मच्छर उनकी महक से घर से दूर भाग जाते हैं।

-घर में कपूर या नीलगिरी का तेल जलाएं, तो उससे निकलने वाला धुआं घर के सभी मच्छरों को दूर भगाने में मदद कर सकता है। बाहर निकलते समय फुल शर्ट और ढीला पैंट पहने, तो आप खतरनाक मच्छरों से बच सकते हैं। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

– मच्छर को भगाने वाले क्रीम अपने शरीर पर लगा लें, तो यह लोशन मच्छरों को आप तक बिल्कुल पहुंचने नहीं देगा और आप मच्छरों से होने वाले खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे। मच्छर को भगाने वाले लिक्विड का स्प्रे घरों में करें या मच्छर को भगाने वाली अगरबत्ती का इस्तेमाल जलाकर करें।

-यदि आप अपने घर में पानी वाले स्थान को हमेशा सूखा रखें, तो आपके घर में मच्छर नहीं उत्पन्न होंगे। शरीर पर टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें, तो इससे आपका शरीर मच्छरों से सुरक्षित रह पाएगा और आप उनसे होने वाले खतरनाक बीमारियों से बच पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here