Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1857 में भारत की स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ की छावनी से शुरू हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 मई को घटित हुईं घटनाओं परः-

1427- यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503- इटली के खोजकर्ता एवं नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526- पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1534 – फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुंचा।
1655- ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑ्स्ट्रिया को हराया
1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम नागरिकों के लिए खोला गया।
1857 – स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ की छावनी से शुरू हुयी।
1908 – वेस्ट वर्जीनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1916 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर हमला किया।
1945 – रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर्र्र कब्जा किया।
1959 – सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
1962 – मार्वल कॉमिक्स ने ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ का पहला अंक प्रकाशित किया।
1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – बॉम्बे (मुंबई) में पहली बार रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला ने प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1995 – दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट गिरने से लगभग 104 मजदूरों की मौत हो गयी।
2000 – भारत और ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2000 – यूरोपीय देश घाना में एक फ़ुटबाॅल मैच के दौरान हुयी हिंसा में लगभग 130 दर्शकों की मौत।
2002 – प्रसिद्ध शायर कैफी आजमी का निधन।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।
2007 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य लोग घायल हुए।
2014 – दक्षिण अफ्रीका में हुए आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here