बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादों में हैं। भोपाल की सांसद प्रज्ञा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है, जिसको लेकर मध्यप्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है। प्रज्ञा ने ट्वीट कर कहा है कि पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताते हुए हिंदू कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और लिखा है कि अब टिट फॉर टैट यानी जैसे को तैसा करना ही होगा ।

प्रज्ञा ने कहा कि अब लोगों को असम में शरण लेना पड़ रही है। इसके लिए एकमात्र उपाय राष्ट्रपति शासन और एनआरसी (NRC) राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर ही है। संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। प्रज्ञा के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई है। किसी ने इसे कश्मीर बनने की शुरुआत बताया, तो किसी ने इसे बीजेपी की हार की खीज बताया।

आपको बता दें कि पिछले चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था। इसके बाद से वह कई मुद्दों पर विवादित टिप्पणी कर चुकी हैं। इसके बाद बीजेपी को उनको किनारा करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here