Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1933 में जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 02 मई को घटित हुईं घटनाओं परः-

1519 – इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।
1875 – अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद किया।
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
1921 – ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फिल्म निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म।
1922 – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
1929 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।
1929 – भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया।
1945 – जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण किया।
1949 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 – विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने लंदन से जोहान्सबर्ग तक उड़ान भरी।
1968 – लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1985: प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन।
1997 – ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में लेबर पार्टी नेता टोनी ब्लेयर सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999- मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
2003- भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here