डब्ल्यूएचओ (WHO) यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के कारण भारत में बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई है। संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि इस समय भारत में हालात दिल दहलाने वाले हैं। बीते कुछ दिनों में वहां कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मरीजों के परिजन अस्पतालों में बेड और  ऑक्सीजन की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगाना पड़ा। उन्होंने ने कहा कि भारत कोविड-19 की भयानक लहर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। श्मशान घाट पर लाशों की कतार लगी है। ये स्थिति हृदयविदारक है।

डॉ. टेड्रोस कहा है कि भारत में पोलियो और ट्यूबरक्लोसिस के खिलाफ काम कर रहे 2600 एक्सपर्ट को कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की हेल्थ एजेंसी भारत को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अस्पतालों के लिए जरूरी समान की सप्लाई कर रहा है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से जारी डाटा के अनुसार दुनिया में अब तक 14 करोड़ 75 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से 31 लाख 17 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच अमेरिका तथा जापान ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को मदद देने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से सोमवार को बातचीत हुई। इस दौरान बिडेन ने मोदी से कहा कि जब अमेरिका कोविड-19 की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब भारत ने उसकी भरपूर मदद की थी। अब अमेरिका की बारी है। पीएम मोदी ने सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदो सुगा ने भी बात की थी और उन्होंने भी इस महामारी में भारत को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था।

पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि हमने बिडेन से वैक्सीन के रॉ मटेरियल और दवाओं की सप्लाई चेन को कारगर बनाने पर चर्चा की। भारत और अमेरिका की हेल्थकेयर पार्टनरशिप दुनिया में कोविड-19 से पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला कर सकती हैं।

इससे पहले सऊदी अरब के दमाम बंदरगाह से चार क्रायोजेनिक टैंक में 80 टन ऑक्सीजन का जत्था रविवार को भारत के लिए रवाना हुआ। ये जत्था जल्द मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। अदाणी समूह की अगुवाई में यह जत्था लाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here