कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के नासिक स्थिति सरकारी अस्पताल में बुधवार को बड़ा हादसा घटित हो गया। यहां पर नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसाव हो गया, जिसकी मरम्मत करने में लगभग आधे घंटे का समय लगा। गैस रिसाव के कारण अस्पताल में आधे घंटे तक ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकनी पड़ा, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 35 की हालत अभी भी नाजुक है। नासिक के जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने इस घटना की पुष्टि की है।

ऑक्सीजन की आपूर्ति रोके जाने के समय अस्पताल में 171 मरीज ऑक्सीजन पर, जबकि 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे। बताया जा रहा है कि टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। लीकेज के दौरान 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुई। अस्पताल के साथ जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी थी।

इस हादसे की शिकार हुई एक महिला के परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले अस्पताल लेकर आए थे। उपचार के दौरान लगातार सुधार हो रहा था, लेकिन ऑक्सीजन सप्लाई रुकते ही तबीयत खराब होने लगी और उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here