बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। अक्ष्अक्षय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.। सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारैंटाइन में हूं और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं। मरे मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोग जल्द से जल्द से अपना टेस्ट करवाएं। जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा।

आपको बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 93,249 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 60,048   मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक  1,16,29,289 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 6,91,597 हो गये हैं। इसी अवधि में 513   और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,64,623  हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.14 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.32 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत

अंडमान-निकोबार—–49——– 4987——- 62

आंध्र प्रदेश——— 9417—— 889295—–7234

अरुणाचल प्रदेश— 8 ———-16785—— 56

असम———– 1945——– 215549—- 1107

बिहार———- 2943——— 262988—–1582

चंडीगढ़——- 3162———- 24309—— 382

छत्तीसगढ़—- 36312——- 323201—– 4283

दादरा-नगर हवेली

दमन-दीव—– 199——– 3518———– 2

दिल्ली——— 12647—- 648674—– 11060

गोवा——— 1980——-55989——– 834

गुजरात—- 14298—— 296713——- 4552

हरियाणा—- 11787—– 281258—— 3184

हिमाचल प्रदेश- 3441—- 60337—— 1060

जम्मू- कश्मीर— 3574—-126860—- 2005

झारखंड——— 4613—— 120723—- 1122

कर्नाटक——- 36633 —— 961359—- 12610

केरल——– 27587——– 1100186—– 4658

लद्दाख——- 306———– 9790———130

लक्षद्वीप—— 38———- 701———- 1

मध्य प्रदेश—- 20369—– 279275—- 4029

महाराष्ट्र—– 402552—– 2495315—- 55656

मणिपुर ——60———— 28981——- 374

मेघालय—– 88———– 13868—— 150

मिजोरम —-40———— 4439—— 11

नागालैंड—- 132———– 12138 —92

ओडिशा—- 2668———- 337635—1921

पुड्डुचेरी—-1474——— 39974—– 684

पंजाब —–25314——– 216108—- 7032

राजस्थान— 11738—— 323031—- 2827

सिक्किम—–48———— 6068—– 135

तमिलनाडु—- 20204—- 863258—- 12764

तेलंगाना—– 7923—– 302500—– 1717

त्रिपुरा ——–70——— 33075—– 392

उत्तराखंड —2638——- 97351—– 1725

उत्तर प्रदेश— 16496—- 600577—- 8850

पश्चिम बंगाल—- 8844—572474—– 10340

कुल————— 691597—- 11629289—–164623

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here