Aaj ka Rashifal

जानिए, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल-

मेष:
कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। उदासीन न रहें। स्थितियों में सुधार आएगा। किया गया प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृष:
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मिथुन:
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

कर्क:
भागदौड़ रहेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

सिंह:
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। अग्नि या विद्युत दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या:
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता के प्रोत्साहन से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला:
महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक:
आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन में भी उदासीन न रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

धनु:
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संतान के कारण मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। संयम से काम लें।

मकर:
आज आप पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक तनाव बढ़ेगा, जिस कारण से जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ:
आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन:
भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here