Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 23 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1568 – फ्रांसीसी युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1880 – स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।
1888 – इंग्लैंड में दुनिया की सबसे पुरानी पेशेवर एसोसिएशन फुटबॉल लीग ‘द फुटबॉल लीग, की स्थापना।
1910 – डॉ. राममनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्म।
1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।
1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1976 – सांसद और टेलीविजन कलाकार स्‍मृति ईरानी का जन्‍म।
1983 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म।
1987 – पश्चिमी जर्मनी में ब्रिटेन के सैनिक ठिकाने में हुए कार बम विस्फोट में 31 लोग घायल हुए।
1996 – ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
2012- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाये।
2015- सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन।
2020 – कोरोना वायरस के मामले 433 हुए : महाराष्ट्र, पंजाब में कर्फ्यू, भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here