Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 17 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1508- मुगल शासक हुमायूं का जन्म।
1527- चित्तौड़गढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1756 – सेंट पैट्रिक दिवस पहली बार न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया।
1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।
1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
1824 – 1824 की एंग्लो-डच संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1906- ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।
1920: बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।
1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन के उपयोग से विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया जो असफल रहा।
1957- फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय का हवाई दुर्घटना में निधन।
1958 – अमेरिका के वैनगार्ड 1 उपग्रह को प्रक्षेपित किया।
1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1962 – भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का हरियाणा के करनाल में जन्‍म।
1969 – गोल्डा मेयर इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
1987- क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया।
1989 – जाने-माने राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।
1990 – बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्‍म।
1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, रंगभेद के नियम को खत्म कर दिया गया।
1994- रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय ।
1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006 – अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2011 – ब्रिटेन के अभिनेता माइकल गॉफ़ का निधन।
2013 : इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here