मच्छरों की पसंद कहीं आप भी तो नहीं, जानें इस कारण होते हैं फिदा

0
186

नई दिल्ली. कहा जाता है कि कुछ लोगों को मच्छर चुन चुन कर पीछा करते हैं। तो क्या वैसे लोग मच्छरों की पसंद होते हैं, पर क्यों? तो जान लीजिए कि मच्छर कुछ खास कारणों से ही वैसे लोगों का खून चूसना पसंद करते हैं, जो उन्हें आकर्षित करते हैं।

दावा इस प्रकार है-
–शोध के अनुसार, ‘ओ’ ब्लड ग्रुप की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। कम ही लोगों का ब्लड ग्रुप ‘ओ’ होता है। रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A है उनकी तुलना में O ब्लड ग्रुप वाले लोगों के प्रति मच्छरों का आकर्षण दोगुना होता है। तो वहीं B ब्लड ग्रुप वाले लोगों के प्रति मच्छरों का आकर्षण A ब्लड ग्रुप वालों से ज्यादा और O ब्लड ग्रुप वालों से कम होता है। रिसर्च के मुताबिक ब्लड ग्रुप के अतिरिक्त 85 प्रतिशत लोग अपने ब्लड टाइप के बारे में कुछ संकेत देते हैं और मच्छर इन संकेतों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

-जो लोग लंबी लंबी सांसें लेते हैं, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। दरअसल इसकी वजह सांस छोड़ने के दौरान शरीर से बाहर आने वाली कार्बन डायऑक्साइड है, जिसमें शरीर की गंध मिली होती है। मच्छर इस गंध से ही तय करते हैं कि वे किस ओर जाना चाहते हैं। सांस जितनी लंबी होगी, उनके लिए अनुमान लगाना उतना आसान होगा।

-क्या आपकी स्किन में कलेस्ट्रॉल और स्टरॉयड की मात्रा ज्यादा है? अगर हां तो मच्छर आपके प्रति आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि स्किन में अधिक कलेस्ट्रॉल होने का मतलब यह नहीं कि आपके शरीर में भी कलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है। अगर आपका शरीर कलेस्ट्रॉल को प्रोसेस करने में पूरी तरह से सक्षम है तो इसका उपफल स्किन की सतह पर रह जाता है और मच्छर आपकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं और दूसरों के मुकाबले आपको ज्यादा काटते हैं।

– अगर कसरत करना और खेलकूद में भाग लेना आपको अच्छा लगता है तो आप मच्छरों के पसंदीदा व्यक्ति हो सकते हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि मच्छरों को गर्मी, पसीने की दुर्गंध और शारीरिक गतिविधियां बेहद पसंद होती हैं। मच्छर, किसी भी इंसान के पसीने में मौजूद लैक्टिक ऐसिड, यूरीक ऐसिड, अमोनिया और इससे मिलती जुलती चीजों को दूर से भी सूंघ लेते हैं। यह सारी चीजें मच्छरों को आकर्षित करती हैं और मच्छर इंसान को काट लेते हैं।

-गर्भवती महिलाओं को वैसे भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है। और मच्छर भी उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शोध दिखाता है कि गर्भवती महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा गहरी सांसें लेती हैं। साथ ही उनके शरीर का तापमान भी अधिक होता है।

-हल्के रंग के कपड़े- मच्छर अक्सर किसी ग्राउंड के आस-पास पनपते हैं। आप तक पहुंचने के लिए वे गंध और दृष्टि के संयोजन का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इनसे बचने के लिए हल्के रंग के ही कपड़े पहनकर बाहर निकलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here