महान फुटबॉलर पेले का सनसनीखेज खुलासा… कई महिलाओं से थे संबंध, नहीं पता मेरे कितने बच्चे

0
123

नई दिल्ली.महान फुटबॉलर पेले ने अपनी जिंदगी के बारे में एक सनसनीखेज खुलासा करके सबको चौंका दिया है। हाल ही में महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले की जिंदगी पर नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई है। इस फिल्म में पेले ने बताया है कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में कई बार पत्नी को धोखा दिया है और कई महिलाओं से शारीरिक संबंध रखे हैं। यहां तक दिया है कि नहीं पता कि मेरे कितने बच्चे हैं। मुझे उनके बारे में बाद में पता चला था और मैं उनके प्रति सीरियस नहीं था।

हालांकि पेले ने यह भी बताया कि मैंने रिश्तों में वफादार नहीं होने की बात अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को भी बतायी थी। कहा था कि मैं अपने रिश्तों में लॉयल नहीं रहा हूं। मेरी पहली पत्नी, मेरी पहली गर्लफ्रेंड उन्हें सब पता होता था और उन्हें ये भी पता होता था कि मैंने कभी झूठ नहीं बोला। गौरतलब है कि 80 साल के पेले ने तीन बार शादियां की, जिनसे उनके 7 बच्चे हैं। इन सात बच्चों में ही सांद्रा मेकाडे भी हैं, लेकिन पेले हमेशा उन्हें बेटी मानने से मना करते रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांद्रा मेकाडे की मां पेले के यहां काम करती थी।

बता दें कि पेले, 20 वीं शताब्दी के ब्राज़ील के जाने माने और एक महान स्पोर्टिंग फिगर एवं फुटबॉल खिलाड़ी रहे थे, जिन्हें अपने सक्रिय वर्षों के दौरान “फुटबॉल का राजा” कहा जाता था। उन्हें व्यापक रूप से हर वक्त फुटबॉल प्रसंशकों, आलोचकों, विशेषज्ञों और खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता था। इन्होंने अपनी इम्पेक्केबल स्टाइल, एलेक्ट्रिफ्यिंग खेल और प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ 1363 खेलों में कुल 1281 गोल किये। इन्होंने बहुत से रिकार्ड भी बनाए। यह उनकी खेल के लिए गहरी लगन थी और शानदार गोल स्कोरिंग की आदत थी, जिसने इन्हें दुनिया भर में एक स्टार बना दिया। आसाधारण हैडिंग एबिलिटी, शक्तिशाली शॉट और अडिग गोल स्कोरिंग के लिए उनकी प्रशंसा भी की जाती थी। अपने बेहतरीन खेल से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here