Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आइए एक नजर डालते हैं 24 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1483 – प्रथम मुगल शासक बाबर का जन्म।
1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुई वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिस्बन नगर में जन्म।
1821 – मेक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान की गई।
1894 – निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरू हुई।
1918 – यूरोपीय देश एस्टोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म।
1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948 – फिल्म से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली जयललिता का जन्म।
1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।
1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरू की।
1998 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।
2003 – चीन के शिनजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपीन्स में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया।
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2014 – अमेरिकी अभिनेता हेरोल्ड रामिस का निधन।
2018 – बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here