दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बावजूद देश में पेट्रोल तथा डीजल के दामों में आज लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 39  पैसे बढ़कर  90.58 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 37 पैसे चढ़कर 80.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 39 पैसे  और  डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।  पेट्रोल और डीजल की  कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम   उच्चतम स्तर  पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है।
2021 पेट्रोलियम ईंधनों  के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में  अब तक  कुल मिलाकर  24 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 06.77 रुपये महंगा हो गया है।पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। इस  साल में 24 दिनों के दौरान डीजल 07.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है:-

शहर—-पेट्रोल———-डीजल
दिल्ली 90.58———— 80.97
मुंबई 97.00 ————–88.06
चेन्नई 92.59 ————–85.98
कोलकाता 91.78——— 84.56

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here