राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे जिला संघचालक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

0
145

कोटा. अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंदा लेने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान को राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की। कोविंद ने चेक के जरिए 5 लाख 100 रुपए का चंदा दिया। इसमें संघ के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्रों को गांवों-कस्बों में बांटकर वे लगातार घूम रहे हैं। इस अभियान में पांच लाख से ज्यादा गांवों के 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों तक पहुंचने का टारगेट है। 27 फरवरी तक चलने वाले अभियान की हर रोज समीक्षा की जा रही है, ताकि चंदे के नाम पर कोई फ्रॉड नहीं हो।

इस बीच, जानकारी मिली है कि राजस्थान के कोटा में कुछ अज्ञात लोगों ने चंदा इक्कठा कर रहे लोगों पर गोली चलाई। घटना कोटा के रामगंज मंडी की है। पुलिस ने कहा कि जिला संघ संचालक दीपक शाह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने शाम 6-7 बजे निकले थे। इसी बीच तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और दीपक शाह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली दीपक शाह को पैर पर तो दूसरी गोली जांघ पर लगी। इस घटना में तीन आरोपियों को झालवाड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक शाह को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करया गया है। दरअसल, दीपक शाह को एक हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दी थी। दीपक शाह ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। हिस्ट्रीशीटर का नाम आशु पाया बताया जा रहा है।

बता दें कि अभियान का दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरू हुआ है। इस चरण में चंदा लेने के लिए 10, 100 और हजार रुपए के कूपन के जरिए दान लिया जाएगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि का कहना है कि इस अभियान से करीब एक हजार करोड़ रुपए का चंदा आने का अनुमान है। आप चाहें तो सीधे कैश दे सकते हैं। चाहें तो ट्रस्ट की ओर से गठित टोलियों को चेक दे सकते हैं। ट्रस्ट के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी दान दे सकते हैं। कैश जमा करने पर आपको उसी वक्त रसीद दी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन रुपए देने पर आपको मेल पर जनरेट रसीद मिलेगी। बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने वाले लोग ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से रसीद जनरेट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here