लोकसभा में आज शाम 4 बजे बोलती बंद करेंगे मोदी

0
138
pm modi
File Picture

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को शाम 4 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उठे सवालों के जवाब देंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बजट पर अपनी पार्टी की ओर से पहले वक्ता के तौर पर अपना पक्ष रखेंगे। राहुल गांधी को लोकसभा में मंगलवार को ही बोलना था, लेकिन कल वे संबोधित नहीं कर पाए।

बता दें, नए कृषि कानूनों का विरोध बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में लोक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान किसानों के मुद्दे पर क्या कहते हैं, यह बेहद अहम होगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान आंदोलन, अर्थव्यवस्था और भारत-चीन सीमा विवाद जैसे कई अहम मुद्दों पर विपक्ष के सवालों के जवाब दे सकते हैं। 8 फरवरी को राज्यसभा में बोलते हुए मोदी ने साफ संकेत दिए थे कि नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे। उन्होंने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि MSP था, MSP है और MSP रहेगा। किसानों को आंदोलन खत्म करना चाहिए। सदन में सिर्फ आंदोलन की बात हुई है, कानून में क्या कमी है और इसमें सुधार कैसे हो, इस पर किसी ने चर्चा नहीं की।

किसानों के समर्थन में राहुल हमेशा से नए कानूनों के खिलाफ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि इस कानून के बारे में सभी किसान नहीं जानते हैं। अगर सभी को पता चल गया, तो आंदोलन पूरे देश में फैल जाएगा। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार को कानून वापस लेना ही होगा।

याद रहे, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद सहित चार सदस्यों का मंगलवार को राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त हुए। इन नेताओं की विदाई दे दौरान बोलते हुए मोदी भावुक हो गए थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में घटित एक आतंकी घटना का जिक्र किया। इसके बाद उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने पानी पिया और आजाद को सलाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here